जींद: जींद राजकीय महिला कॉलेज की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, हालत खतरे से बाहर
जींद शहर के राजकीय महिला कॉलेज में गत वीरवार को बीएससी अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने कॉलेज की दूसरी मंजिल से चलांग लगा दी। जिसका इस समय पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। अब घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आज शनिवार को कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर सुमिता आसरी ने बताया कि छात्रा को काफी चोटें आई हैं,लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है।