जींद: भिवानी रोड पर शर्मा नगर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर ₹10000 की नकदी व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी को किया गया काबू
थाना शहर पुलिस ने घर में चाेरी करने वाले एक आरोपी को चोरी के सामान सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहतक रोड स्थित सुभाष नगर निवासी शंकर के रूप में हुई है। एएसआई रीना ने बताया कि 27 मार्च को भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी गीता ने पुलिस को मकान में चोरी होने की शिकायत दी थी।