जींद: तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग की साइट ठप होने के कारण शुक्रवार को अटकीं 200 से ज्यादा रजिस्ट्री
राजस्व विभाग की साइट का शुक्रवार को ठप हो गई।इससे तहसील कार्यालय का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ। इसके कारण गांव-तथा शहर से आए हुए लोगों के काम समय पर नहीं हुए और उन्हें कई घंटे तक तहसील कार्यालय में इंतजार करना पड़ा। कुल लोग तो साइट नहीं चलने के कारण बिना काम करवाए वापस अपने घर की तरफ लौट गए।