जींद: लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर अधिकारियों की रहेगी कड़ी नजर : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान ने कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग के अधिकारी नजर रखें और समय-समय पर शराब ठेकों का रिकॉर्ड जांचें। किसी भी स्थिति में जीएसटी चोरी की शिकायत एवं अवैध शराब नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।