जींद: जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कैथल रोड व अहिरका गांव के पास गिराए अवैध निर्माण
जिला नगर योजनाकार दस्ते ने शुक्रवार को कैथल रोड व अहिरका गांव के पास अवैध निर्माणों को ढहाने का काम किया। कार्रवाई के दौरान प्रापर्टी डीलर के कार्यालय सहित 35 डीपीसी तोड़ी गई और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई को अंजाम देने के दौरान पुलिसबल तैनात रहा।