हरदोई: कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 14, 2024 बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र से अवैध होर्डिंग हटाई जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र चिन्हित किये जायें। सड़कों पर संकेतक लगवाये जाएं। रोड सेफ्टी क्लबों की संख्या बढ़ाई जाए, प्रत्येक मोड़ पर रेडियम लगाया जाए।