हरदोई: लोनार क्षेत्र के निजामपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से विद्युत पोल से गिरकर लाइन मैन की मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 13, 2024 मंगलवार शाम लोनार थाना के निजामपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से विद्युत पोल से गिरकर लाइन मैन की मौत हुई है।थाना बेहटा गोकुल के हसनापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय गौरी शंकर मिश्रा बावन में विद्युत सब स्टेशन में लाइनमैन थे।निजामपुर गांव में शाम विद्युत लाइन खराब होने की सूचना के बाद गौरी शंकर मिश्रा अपने साथी रामचंद्र के साथ लाइन सही करने गए थे।