हरदोई: 9 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला जज ने कचहरी में की अधिकारियों के साथ बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 14, 2024 हरदोई में आज जिला जज ने कचहरी परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है। 9 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हो सके इस संबंध में बैठक की गई। जिला जज ने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया तथा यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए।