हरदोई: एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को परख कर दिए जरूरी दिशा निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 14, 2024 एसपी केशवचंद गोस्वामी ने पुलिस कार्यालय हरदोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कार्यालय में वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक, आंकिक कार्यालय, सोशल मीडिया सेल, सीसीटीएनएस सेल, अभिसूचना इकाई, विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव व उनको अद्यावधिक रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।