जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार अभियान की शुरुआत, प्रधान जिला जज ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
Jamui, Jamui | May 4, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने के उद्देश्य से सोमवार 1 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।