बलिया जिले की बैरिया तहसील और रेवती विकासखंड के ग्राम पंचायत वशिष्ठ नगर के गोपाल नगर पश्चिम टोला में गंगा नदी का कटान तेजी से जारी है। कटान की रफ्तार बढ़ने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को अपनी जान-माल और घरों को लेकर चिंता सताने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेजी से कटान हो रहा है, लेकिन अब तक कोई जनप्रतिनिधि या संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा बचाव एवं राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कटान से बड़ा नुकसान हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाता है।
#bairia #Revati #gangaकटान #गोपालनगर #वशिष्ठनगर #बलिया_ख़बर #Balliakhabar