कस्बा: जलालगढ़ पीएचसी में सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराज़गी
Kasba, Purnia | Apr 23, 2026 गुरुवार को पूर्णिया के सिविल सर्जन प्रमोद कनौजिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जलालगढ़ का औचक निरीक्षण किया। हाल ही में 30 बेड अस्पताल निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर प्रकाशित खबर के बाद वे स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।