रक्तदान कर दिया सेवा और जागरूकता का संदेश,
==
सीएमएचओ ने किया शिविर का निरीक्षण एवं पौधरोपण
==
25 युनिट रक्त एकत्रण किया
==
दादा गुरू के पावन सानिध्य में विकासखंड बटियागढ़ के जरारूधाम गौ-अभ्यारण में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 25 युनिट रक्त एकत्रण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्शाई। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।