घाघरा: घाघरा दुर्गा मंदिर सहित कई घरों में नवरात्रि पूजा, हवन और कन्या भोजन के साथ रविवार को संपन्न हुआ
Ghaghra, Gumla | Apr 6, 2025 चैत्र नवरात्रि की समाप्ति बड़े श्रद्धा व भक्ति भाव से की गई। घाघरा दुर्गा मंदिर सहित कई घरों में नवरात्रि पूजन, हवन तथा कन्या भोजन का आयोजन किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा मंदिर में नवमी तिथि को विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।