आबापुरा: नवा खेड़ा के सरपंच ने 5वें वर्ष आस्था की परंपरा निभाई, 11 बसों और वाहनों के काफिले से 1500 श्रद्धालु पावागढ़ रवाना
नवाखेड़ा गांव में धार्मिक आस्था और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। नवाखेड़ा पंचायत के सरपंच प्रदीप निनामा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 5वीं बार अपनी पंचायत की जनता को मां कालका के प्रसिद्ध धाम पावागढ़ (गुजरात) की यात्रा पर रवाना किया।सरपंच प्रदीप निनामा के नेतृत्व में 11 बड़ी बसों और कई छोटी गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ रवाना किया।