फिरोज़ाबाद: राहगीरों के लिए मुजाहिद अमन कमेटी ने नगला बरी पर लगाया शीतल प्याऊ, रवींद्रलाल तिवारी और रोहित सिकरवार ने किया शुभारंभ
मुजाहिद अमन कमेटी द्वारा नगला बरी पर भीषण गर्मी में राहगीरों को पेयजल की कोई दिक्कत न हो इसके लिये एक शीतल प्याऊ लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी व लक्ष्मी ब्लड बैंक संचालक समाजसेवी रोहित सिकरवार रहे। जिन्होंने रविवार शाम साढ़े पांच बजे करीबन इसका शुभारंभ किया।