गुरुआ: गायत्री मंदिर के पास से दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी
Gurua, Gaya | Mar 8, 2025 गुरुआ बाजार से सटे गायत्री मंदिर के पास से शुक्रवार की रात शिक्षक के घर के दरबाजे पर खड़ी बाइक को चोरों ने चुरा लिया। शनिवार की सुबह में 8 बजे चोरी की बाइक एक बगीचा में खड़ी मिली। शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के दरबाजे पर उनका भगिना बाराचट्टी थाना के चंदा गांव के प्रिंस कुमार का बाइक खड़ा था। सुबह में जब घर से बाहर निकले तो बाइक को गायव पाया।