गुरुआ: गुनेरी दरीऔरा सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार
Gurua, Gaya | Mar 7, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर कला गांव में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 63 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, महादेवपुर कला गांव के निवासी केदार यादव गुरुवार को साइकिल से दवा खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुनेरी-दरिऔरा गांव के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।