जमुई: मणिदीप स्कूल के पास ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर दो घायल
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 जमई- मलयपुर मुख्य मार्ग के मणिदीप स्कूल के समीप सोमवार की दोपहर ई- रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार बरहट प्रखंड के पाड़ो निवासी मूर्ति देवी व ई- रिक्शा चालक महिसौड़ी निवासी मो. शाहनवाज सहित दो लोग घायल हो गए। जबकि बाइक पर सवार दो युवक को भी मामूली चोटे आई है।