जमुई: नियमित टीकाकरण को लेकर जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के सभागार में सोमवार को नियमित टीकाकरण को लेकर एएनएम को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. कुमार महेंद्र प्रताप ने की। जबकि प्रशिक्षक के रूप में यूनिसेफ से अभिमन्यु कुमार, यूएनडीपी के राम शंकर के द्वारा उपस्थित एएनएम को नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।