सेन्हा: सरेगहातू तोड़ार में बिजली विभाग की छापेमारी, बिजली चोरी करते तीन लोगों पर प्राथमिकी, ₹16,200 जुर्माना
सेन्हा थाना क्षेत्र के सरेगहातू तोड़ार ग्राम में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने छापामारी अभियान चलाया। गुरुवार शाम लगभग 4 बजे सहायक विद्युत अभियंता अजू कच्छप के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने गांव में जांच अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टोंका (तार का हुक) लगाकर तथा बाईपास के माध्यम से अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया।