भंडरा: नवाडीह कला संस्कृति भवन में सर्ना धर्म कोड पर मंथन, आदिवासी छात्र संघ ने 8 जुलाई को आंदोलन का बिगुल फूंका।
आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय समिति, रांची के तत्वावधान में मंगलवार शाम 4 बजे भंडरा प्रखंड के नवाडीह कला संस्कृति भवन में बिठू उरांव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्ना धर्म कोड को हर हाल में लागू कराने का संकल्प लिया गया।