बांसगांव: उनवल में PWD सड़क 10 माह से क्षतिग्रस्त, आईजीआरएस शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं, मंडल अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया
पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में उनवल पुल से कंदराई मार्ग तक लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क और उसकी दोनों पटरियां पिछले लगभग 10 माह से क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।