शाजापुर: शाजापुर में विद्युत मंडल कार्यालय में शिविर लगाकर पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की लोगों को दी जानकारी
शाजापुर में विद्युत मंडल के कार्यालय में गुरुवार को शिविर लगाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की जानकारी दी गई। लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह से वह इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले सकते हैं। लोगों द्वारा भी योजना की जानकारी लेने में रूचि दिखाई जा रही है। योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।