शाजापुर: भीलवाडीया की गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग,पीड़ित ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाडीया गौशाला संचालक शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, और गोचर की भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग करते हुए अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि गोचर की भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग करते हुए कई बार ज्ञापन दिया गया है। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो पाई है। गोचर की भूमि से जल्द अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की गई।