शाजापुर: शाजापुर जिले में सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र के साथ कक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं हुई संपन्न
प्रदेश भर के साथ शाजापुर जिले में चल रही कक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र के साथ संपन्न हो गई। जानकारी देते हुए डीपीसी राजेंद्र शिप्रे ने बताया कि जिले के 169 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष 16453 विद्यार्थी आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं।जिले में परीक्षा सुचारू रूप से और शांतिपूर्ण संपन्न हुई।