शाजापुर: पटवारियों के दल ने शहर की आरा मशीनों और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखी हुई लकड़ी के पंचनामे बनाएं
तहसीलदार के निर्देश पर गुरुवार को पटवारियों के दल ने शहर की आरा मशीनों और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखी हुई लकड़ी के पंचनामे बनाएं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया। लकड़ी माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण और वन विभाग, राजस्व विभाग की मिलीभगत से बड़ा खेल चल रहा था । कार्रवाई के दौरान बनाए पंचनामें तहसीलदार के समक्ष पेश किए जाएंगे।