शाजापुर: भदोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम
गुरुवार को ग्राम भदोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। लालघाटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदोनी में अज्ञात कारणों के चलते करण सिंह पिता नारायण सिंह ने फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।