शाजापुर: गिरवर में गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ 6 लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
गिरवर में एक व्यक्ति के साथ 6 लोगों ने की मारपीट जिला अस्पताल में उपचार जारी। घायल के परिजन ने बताया कि एक युवक शराब के नशे में घर के सामने गाली गलौज कर रहा था, जिसे कैलाश ने गाली गलौज करने से मना किया, इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपने साथियों को बुलाकर कैलाश के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।