चिड़ावा: बिट्स पिलानी में राजस्थान के दूसरे जेन जेड नेक्स्ट जनरेशन पोस्ट ऑफिस का भव्य उद्घाटन
डिजिटल युग में युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बिट्स पिलानी कैंपस स्थित पोस्ट ऑफिस को “जेन जेड नेक्स्ट जनरेशन पोस्ट ऑफिस” के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्घाटन बुधवार को कर्नल सुशील कुमार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान एवं बिट्स पिलानी कुलपति प्रो. वी. रामगोपाल राव ने किया।