चिड़ावा: चिड़ावा में स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार स्कूटी के साथ चालक 50 फीट तक घसीटा गया, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूटी फिसलने से अफरातफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र पंकज पुत्र बाबूलाल निवासी लाखू स्कूटी पर झुंझुनूं बस स्टैंड से कबूतर खाना की तरफ जा रहा था। स्कूटी की रफ्तार अधिक होने की वजह से चालक उसपर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कूटी सहित फिसल गया।