चिड़ावा: चिड़ावा में दस दिन पहले बनी रीको बाईपास सड़क उखड़ी, घटिया निर्माण क्वालिटी से भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन #Jansamasya
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया बाइपास रोड़ की घटिया क्वालिटी ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। महज दस दिन पहले बनी रिको बाइपास रोड़ लाखु आईटीआई से एलआईसी बिल्डिंग के बीच में जगह-जगह से फूल गई। रोड़ की हालत यह है कि हाथों से सड़क उखड़ रही है।स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग की।