सिहोरा: बाबाताल शिव मंदिर के सामने मुक्ति धाम में पथरी गंदगी अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों का सांस लेना दूभर
नगर के प्रसिद्ध बाबाताल शिव मंदिर के सामने स्थित मुक्तिधाम इन दिनों बदहाली और गंदगी का शिकार है। मुक्तिधाम परिसर में जगह-जगह कचरा और गंदगी फैली हुई है। वहीं आसपास बसे मोहल्ले के लोगों द्वारा खुले में सौंच किए जाने से पूरा परिसर गंदगी से भर गया है। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है