भीलवाड़ा: चित्तौड़ रोड स्थित रामधाम के पास दो पक्षों में हिंसक खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में युवक गंभीर घायल
भीलवाड़ा। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक बड़ी घटना सामने आई है। चित्तौड़ रोड स्थित रामधाम के पास दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला शुरू हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।