हरिद्वार: नंद विहार कॉलोनी स्थित केमिकल कारोबारी के घर पर आयकर विभाग की टीम ने की छापेमारी, तीन दिनों से लगातार पूछताछ है जारी
हरिद्वार की नंद विहार कॉलोनी स्थित केमिकल कारोबारी के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि अभी तक कारोबारी के घर से करीब ढाई करोड रुपए का कैश और कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। टीम में करीब दर्जन भर से अधिक अधिकारी मौजूद हैं। दिल्ली और देहरादून से आए अधिकारियों ने केमिकल कारोबारी के घर पर तीन दिन से डेरा जमाया हुआ है।