पातेपुर: SP विक्रम सिहाग ने तीसीऔता थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
तीसीऔता थाना का SP विक्रम सिहाग ने सोमवार की शाम 6 बजे के करीब वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान SP ने थाना के विभिन्न पंजीय का गहन निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। SP ने थाना परिसर की साफ सफाई के साथ अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों पर पैनी नजर रखने, दागियों का नियमित सत्यापन करने, शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने समेत कई निर्देश दिए।