पाली: कार की टक्कर से हुई कस्बा निवासी बाइक सवार युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को बस स्टैंड चौराहे पर रखकर लगाया जाम
Pali, Lalitpur | Jun 15, 2026 रविवार रात्रि के समय कार की टक्कर से मृत हुए कस्बा पाली निवासी बाइक सवार युवक की मौत के मामले में परिजनों ने कस्बे की बस स्टैंड चौराहे पर शव को रखकर जाम लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उक्त मामले में कार चालक पर लापरवाही से कार चलाने के गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की।