हसनपुर: हसनपुर के युवक की गढ़मुक्तेश्वर में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द निवासी असलम का 22 वर्षीय बेटा अब्दुल कादिर मेरठ के एक निजी अस्पताल में एन आईसीयू चलाता था। शनिवार की देर रात वह मेरठ से अपने गांव निवासी साथी नादिर पुत्र इब्लेहसन के साथ सरूरपुर जलसे में शामिल होने के लिए आया था । देर रात तकरीबन साढ़े बारह बजे दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहे थे।