लालगंज: गड़बड़ा पुल के पास से पुलिस ने युवती और बालिका को भगा कर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जेल भेजा गया। युवती के पिता ने बेटी और गांव निवासी बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध बीते 4जून को मुकदमा दर्ज कराया था।