पन्ना: पन्ना में आवारा कुत्तों का जानलेवा हमला, 10 ग्रामीणों को काटकर किया लहूलुहान, गांव में दहशत
Panna, Panna | Aug 21, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धरमपुर गांव में आवारा कुत्तों के हमले से दहशत का माहौल है। खूंखार कुत्तों के झुंड ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर 8 से 10 लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, दो गंभीर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया।