हज़ारीबाग: केरेडारी में श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों को गोली लगी, हड़कंप
घायल युवकों की पहचान रूपलाल कुमार महतो और रमेश कुमार महतो के रूप में हुई है। दोनों के मुताबिक, वे एक मित्र के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सीकरी के पास काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि जब वे नहीं रुके और आगे बढ़ गए, तो कुछ दूर जाने के बाद उन्हें गोली लगने का एहसास हुआ।