कांके: राजभवन में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे उपस्थित
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2025 राजभवन में सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तेलंगाना के सभी नागरिकों और झारखंड में रह रहे तेलंगाना मूल के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।