कांके: रांची के राज अस्पताल में घायल सीआरपीएफ जवान भर्ती, IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2025 रांची के राज अस्पताल सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घायल सीआरपीएफ जवान को लाया गया। नक्सल अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे। घायल सीआरपीएफ जवान का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। बता दें नक्सल अभियान के दौरान 29 मई को सीआरपीएफ जवान IED ब्लास्ट में घायल हुए थे। जिसके बाद घायल सीआरपीएफ जवान को पहले बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा भेजा गया था।