कांके: मोरहाबादी में कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने बच्चों को किया सम्मानित
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 मोरहाबादी में कराटे प्रशिक्षण शिविर का रविवार दोपहर करीब दो बजे समापन हो गया। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कर कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मरक्षा का माध्यम हैं, बल्कि ये बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की भावना भी विकसित करता है।