कांके: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2025 रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से हथियार के साथ पांच अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम करीब छह बजे समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि सभी अपराधी अपराध की योजना और हथियार की बिक्री के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तार अपराधियो में हर्ष कुमार विश्वकर्मा, अनुज महतो, अभिषेक कुमार, अकुर कुमार सिंह और मंतोष कुमार बताया जा रहा है।