राजगीर: भूई गांव में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया उदघाटन
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर प्रखंड के भूई गांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का उदघाटन किया. मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह व डीपीएम श्याम कुमार निर्मल भी मौजूद थे. मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा अब स्वास्थ्य व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है.