राजगीर: बड़ाकर गांव स्थित क्लिनिक में सुई लगाने के बाद महिला की बिगड़ी स्थिति, विम्स अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
राजगीर थाना के बड़ाकर गांव स्थित क्लिनिक में सुई लगाने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ गयी जिसकी मौत विम्स अस्पताल ले जाते समय हो गयी. मृतका बड़ाकर गांव निवासी रंजन रजक की पत्नी ममता देवी है. राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.