राजगीर: दोगी गांव के समीप स्टेट हाइवे 71 से एक मैगजीन व एक पिस्टल समेत एक बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार
छबिलापुर थाना पुलिस ने दोगी गांव के समीप स्टेट हाइवे 71 से एक मैगजीन व एक पिस्टल समेत एक बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राजगीर थाना के पिलखी गांव निवासी कृष्णा रविदास का पुत्र अमर कुमार है और यह कार्रवाई वाहन जांच के दौरान की गयी.