राजगीर: राजगीर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आयुध निर्माणी नालंदा में स्वच्छता पखवारा का शुभारंभ
राजगीर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आयुध निर्माणी नालंदा में स्वच्छता पखवारा का शुभारंभ किया गया. मौके पर प्राचार्य विवेक किशोर ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता के भाव को जगाना है. हम स्वयं इसके लिए आगे आएंगे, तो बच्चे भी प्रेरित होंगे. केन्द्रीय विद्यालय पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री जोन बना दिया गया है.