खो-खो में श्रेयांश तिवारी और हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तर पर चयन
हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो विद्यार्थियों श्रेयांश तिवारी एवं हिमाक्ष राठौर का खो-खो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक नितिन रामकुचे के मार्गदर्शन में दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता हासिल की। उनके प्रशिक्षण में विद्यालय के विद्यार्थी लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं।
संस्था संचालक दीपक सिंह राजपूत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और हरदा जिले का नाम रोशन करेंगे।
Harda, Harda | Nov 10, 2026